मोटोरोला ने अपने  G सीरीज में लेटेस्ट एडिशन Moto G Stylus 5G 2024 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जो वेगन लैदर फिनिश के साथ आता है।

Moto G Stylus 5G 2024 में 6.7 इंच फुलएचडी pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। 

इस फ़ोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto G Stylus 5G 2024 स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 1 5G SoC से संचालित है। जिसे  8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से जोड़ा गया है।

बैटरी की बात की जाये तो 5000mAh की बैटरी 30W फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है।

Moto G Stylus 5G 2024 के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है और फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Moto G Stylus 5G 2024 की कीमत 399.99 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये)  बताई जा रही है। यह फोन Caramel Latte और Scarlet Wave कलर्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे अमेरिकी मार्केट में उतारा है।